अवैध हथियार के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद, मई 8 -- फरीदाबाद, सरसमल। फरीदाबाद पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने दोनों आरोपियों के कब्जे से दो देसी कट्टे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार संजय कॉलोनी निवासी मोहित कुमार को दुर्गा बिल्डर रोड के पास प्रिंस वाटिका के नजदीक से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक देसी कट्टा और कारतूस मिला। वहीं सूर्या विहार निवासी आशीष को सूर्या विहार पार्ट-2 क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.