हाजीपुर, मई 3 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता बीते बुधवार को नगर थानान्तर्गत गांधी चौक के पास एक टेम्पू चालक के साथ मारपीट एवं लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था। इस संबंध में नगर थाना कांड सं0-399/26 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया था। मामले को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सदरएसडीपीओ-1 सुबोध कुमार के नेतृत्व में थानाध्यक्ष नगर के साथ टीम का गठन किया गया था। टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज आधारित अनुसंधान करते हुए कांड में शामिल अभियुक्त,म यंक कुमार उर्फ मयंक निषाद पिता-दीपक सहनी नखास चौक, राजु कुमार पिता-रमेश महतो बागमल्ली को एक देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया गया है। वही गिरफ्तार राजु कुमार का कई आपराधिक मामले में संलिप्त था। गंगाब्रिज थाना कांड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.