अवैध हथियारों के साथ हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार
हापुड़, जून 21 -- सिंभावली पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान अलग अलग स्थानों से हिस्ट्रीशीटर समेत दो लोगों को तमंचा और पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सीओ राहुल यादव ने बताया कि शुक्रवार की रात को सिंभावली पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान गंगा एक्सप्रेस-वे के निकट एक कार में युवक को बीयर पीता हुआ देखा। पुलिस को देखकर वह गाड़ी से उतरकर भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा करते हुए पकड़ लिया। पकड़ा गया आरोपी गांव कुराना निवासी गोल्डी है। आरोपी थाने का हिस्ट्रीशीटर है जिसके खिलाफ कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज है। आरोपी के पास से पुलिस ने देशी पिस्टल बरामद की। वहीं पुलिस ने मुरादपुर पुलिया के निकट से भी गांव मुरादपुर निवासी अरुण कुमार को एक तमंचे के साथ् गिरफ्तार किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.