अवैध हथियारों के साथ घूम रहे दो बदमाश गिरफ्तार
नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- नई दिल्ली, कासं। पूर्वी जिला स्पेशल स्टाफ ने तकनीकी सर्विलांस और खुफिया इनपुट के आधार पर दो हथियारबंद बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपी इलाके में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में आए थे। इनके पास से तमंचा, दो कारतूस, चाकू बरामद हुआ है। पुलिस ने इनकी कार भी जब्त कर ली है। डीसीपी राजीव कुमार के अनुसार, इंस्पेक्टर जितेंद्र मलिक की टीम को कुछ संदिग्धों के इलाके में आने की सूचना मिली। टीम इलाके के बदमाशों की डिजिटल ट्रैकिंग भी कर रही थी। इसके बाद पुलिस ने कार सवार दो बदमाशों को दबोच लिया। आरोपियों की पहचान त्रिलोकपुरी निवासी विशाल उर्फ तुस्सु और कल्याणपुरी निवासी अनुराग उर्फ बुद्धी के रूप में हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.