अवैध स्वीमिंग पूलों के खिलाफ चलेगा अभियान
बरेली, मई 25 -- बरेली। बदायूं में अवैध स्वीमिंग पूल में डूबकर बच्चे की मौत के बाद बरेली में भी प्रशासन सख्त रूख अपनाने जा रहा है। जिले में बिना अनुमति और नियमों को ताक पर रखकर बनाए गए अवैध स्विमिंग पूलों की जांच के लिए डीएम ने टीमों का गठन किया है। डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि शहरी और ग्रामीण इलाकों में संचालित हो रहे ऐसे सभी अवैध पूलों को चिह्नित कर उनके खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया जाएगा। इसके लिए शहर और देहात के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया जा रहा है। इसमें क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी की विशेष भूमिका रहेगी। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सर्वे कर अवैध पूलों की सूची तैयार करें। यह भी पढ़ें- वाटर पार्क में डूबने से सात साल के बच्चे की मौत, डीएम के आदेश पर कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम प्रश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.