मऊ, मार्च 29 -- सूरजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। दोहरीघाट ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत असना-घोसी मार्ग पर अवैध रूप से बनाए गए स्पीड ब्रेकर राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन गए हैं। करीब आठ किलोमीटर की दूरी में लगभग 26 स्थानों पर स्पीड ब्रेकर बना दिए गए हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर किए जाने के बाद विभागीय अधिकारियों ने इसे हटाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। हिन्दू युवा वाहिनी के नेता अजय राय ने कहा कि ऐसे स्पीड ब्रेकर जहां रफ्तार पर लगाम लग रहे हैं तो उससे अधिक दुर्घटनाओं को भी दावत दे रहे हैं। इस मार्ग पर तेज रफ्तार से निकलने वाले वाहन चालकों को इन ब्रेकरों का पता नहीं होने पर वाहनों के उछलने के बाद दुर्घटना की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.