हापुड़, जनवरी 16 -- क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करने के लिए ऑपरेशन रक्षा नामक विशेष अभियान शुरू किया गया । एएचटी विभाग के नोडल अधिकारी वरूण मिश्रा द्वारा थाना कोतवाली पुलिस को भेजे गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि मिशन शक्ति के तहत संचालित नौ विशेष अभियानों में ऑपरेशन रक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसका मुख्य उद्देश्य अवैध स्पा सेंटरों, मसाज पार्लरों, होटलों, ढाबों और अन्य संदिग्ध स्थानों से मानव तस्करी कर लाई गई महिलाओं एवं बालिकाओं की पहचान कर उन्हें सुरक्षित बचाना है। यह भी स्पष्ट किया कि ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, पीड़ित महिलाओं और बालिकाओं के पुनर्वास की उचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि यह 15 दिवसीय अभियान 16 जनवरी से 3...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.