कानपुर, जनवरी 8 -- कानपुर,संवाददाता। रावतपुर रेलवे स्टेशन के पास अवैध रूप से संचालित हो रहे स्टैंड के खिलाफ पीडि़त ने पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल से शिकायत की। पीड़ित ने आरोपित के वीडियो भी पुलिस कमिश्नर को दिखाये। सीपी के आदेश पर काकादेव पुलिस ने अवैध स्टैंड संचालक और साथियों पर मुकदमा दर्ज किया। कल्याणपुर निवासी अरविंद कुमार शुक्ला के अनुसार रावतपुर स्टेशन के बाहर बिल्हौर और कन्नौज जाने वाले डग्गामार वाहनों का अवैध स्टैंड संचालित होता है। जिसका संचालन रोहित बाजपेई अपने साथियों के साथ करता है। जो स्थानीय पुलिस और यातायात पुलिस से साठगांठ कर प्रति चक्कर 70 से 100 रुपये वसूलते हैं। साथ ही महीने में 500 से 1000 रुपये लेते हैं। विरोध करने पर अवैध स्टैंड संचालक और उसके साथी गाली-गलौज व मारपीट करते हैं। काकादेव थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.