उरई, अप्रैल 2 -- कुठौंद। जिले में बिना मान्यता के संचालित शिक्षण संस्थानों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत शिक्षा विभाग और पुलिस ने कुठौंद क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। यहां कक्षा 6 से 12 तक का इंटर कॉलेज अवैध रूप से संचालित करते पाए जाने पर जिला विद्यालय निरीक्षक की तहरीर पर प्रबंधक समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले के सामने आते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) राजकुमार पंडित ने अपनी शिकायत में बताया कि निरीक्षण के दौरान संबंधित संस्थान में कई गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। जांच में स्पष्ट हुआ कि संस्थान बिना किसी वैध मान्यता के संचालित हो रहा था जबकि वहां कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों का प्रवेश लेकर नियमित शिक्षण कार्य कराया जा रहा था। आरोप है कि पंकज सहित अन्य दो लोगों द्वारा नियमों को द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.