प्रयागराज, मई 8 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। अवैध स्कूल का संचालन करवाने में खंड शिक्षाधिकारी (बीईओ) तालग्राम कन्नौज के खंड शिक्षाधिकारी रमेश चन्द्र चौधरी को निलंबित कर दिया गया है।अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) कामताराम पाल की ओर से सात मई को जारी निलंबन आदेश के अनुसार अवैध स्कूल राजकुमारी मेवाराम आदर्श विद्यालय के संचालकों से सांठगांठ कर तकरीबन 400 बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने और अवैध वसूली में बीईओ रमेश चन्द्र चौधरी को मिलीभगत का दोषी पाया गया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक कानपुर को जांच अधिकारी नामित किया गया है। निलंबन अवधि में वह मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक कार्यालय कानपुर मंडल से संबद्ध रहेंगे।वहीं दूसरी ओर कन्नौज के ही बीईओ सौरिख विश्वनाथ पाठक से एक प्रधानाध्यापिका के कथित तौर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.