वाराणसी, अप्रैल 12 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। जिले में अवैध और बिना मान्यता के संचालित हो रहे स्कूलों के खिलाफ बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग साझा अभियान चलाएंगे। बेसिक के सभी खंड शिक्षाधिकारियों को सभी ब्लॉक के स्कूलों की सूची बनाकर जांच की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों विभाग इसके बाद संयुक्त रूप से ऐसे स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। आंकड़ों की मानें तो बनारस के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सभी बोर्ड के सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी मिलाकर 3,567 स्कूल संचालित हैं। इतनी बड़ी संख्या की मॉनीटरिंग करने में विभाग कई बार चूक जाते हैं। ऐसे में सुदूर क्षेत्रों में बिना मान्यता के भी स्कूलों का संचालन शुरू हो जाता है। इनमें ऐसे संचालक भी हैं जिन्होंने मान्यता आवेदन किया है या वह जिनकी मान्यता रद्द की जा चुकी है। 2024 में जिले में ऐसे स्कूलों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.