फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 15 -- कायमगंज, संवाददाता। क्षेत्र में हुए हालिया हादसे के बाद ट्रैफिक पुलिस आखिरकार हरकत में आ गई है। नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर दौड़ रहे डग्गामार ऑटो के खिलाफ गुरुवार को ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान मानकों के विरुद्ध अतिरिक्त सीटें लगाकर सवारी ढोने वाले ऑटो पर सख्त कार्रवाई की गई और सीज कर दिया। अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने दो ऐसे ऑटो पकड़े, जिनमें क्षमता से अधिक सवारियां बिठाने के लिए चालक की सीट के बराबर दो अतिरिक्त सीटें और पीछे भी एक एक्स्ट्रा सीट लगा दी गई थी। पुलिस ने मौके पर ही कटर (ग्लाइडर) मंगवाकर इन अवैध सीटों को कटवाकर हटवाया। यह भी पढ़ें- पांच वाहनों पर तेज रफ्तार में कार्रवाई, एक वाहन सीज ट्रैफिक पुलिस के सर्वेश कुमार ने बताया कि ऑटो में कंपनी फिटेड सीटों के अलावा अतिरिक्त सीटे...