बलरामपुर, मार्च 20 -- बलरामपुर, संवाददाता। कोतवाली देहात पुलिस ने अवैध रूप से सागौन के पेड़ काटने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने मौके से 18 बोटा सागौन की लकड़ी बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।पुलिस के अनुसार 17 मार्च 2026 को क्षेत्र में चेकिंग के दौरान व्हाट्सएप के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम कोयलरा में सागौन का पेड़ अवैध रूप से काटा गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने कोइलिहा मार्ग के पास एक खेत के किनारे एक व्यक्ति को लकड़ी के बोटों के साथ बैठा पाया। पूछताछ में उसने अपना नाम संदीप जायसवाल निवासी नीलकोठी अचलापुर बताया। आरोपी ने स्वीकार किया कि पेड़ उसी ने कटवाया है और डेवा नामक व्यक्ति को बेच दिया था, जिसने पेड़ काटा। मौके पर वैध अनुमति पत्र न मिलने पर पुलिस...