बलिया, मार्च 1 -- बलिया, संवाददाता। रसड़ा कोतवाली के लोहटा गांव के पास मिले अज्ञात शव के मामले का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। पुलिस का दावा है कि युवक को साजिश के तहत बुलाकर हत्या करने के बाद शव को फेंका गया है। इस मामले में पति-पत्नी समेत तीन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दो आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस लाइन के सभागार में रविवार को घटना का खुलासा करते हुए एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि 10 फरवरी को लोहटा गांव में मिले शव की पहचान के प्रयास किये जा रहे थे। इस बीच मृतक की शिनाख्त आजमगढ़ थाना क्षेत्र के फूलपुर थाना क्षेत्र के लाहीडीह निवासी पंकज गुप्ता के रुप में हुई। मामले की तहकीकात में पता चला कि पंकज का अपने पड़ोस के आजमगढ़ के ही सरायमीर थाना क्षेत्र के सिकहुला निवासी रेखा सिंह से सम्बंध था। उसकी शादी हो गयी, लेकिन पंकज पह...