मिर्जापुर, अप्रैल 16 -- मड़िहान। मड़िहान बाजार में शक्तिनगर मार्ग पर सड़क किनारे लग रही अवैध सब्जी मंडी से रोजाना जाम की स्थिति बन रही है। दुकानदारों के अतिक्रमण के कारण वाहनों का आवागमन प्रभावित हो रहा है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बिना पंजीकरण मंडी संचालन से किसानों व व्यापारियों से अवैध वसूली भी की जा रही है। जाम के चलते एंबुलेंस तक को निकलने में दिक्कत होती है और आए दिन विवाद की स्थिति बनती है। शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने से लोगों में नाराजगी है। इस संबंध में एसडीएम अनेग सिंह ने बताया कि एक-दो दिन में सड़क से अवैध मंडी हटाई जाएगी। यह भी पढ़ें- सड़क जाम से निजात को जुगसलाई नयाबाजार हाट का अधिग्रहण करेगी नप यह भी पढ़ें- सड़क पर दुकान लगाने से आवागमन बाधित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.