अवैध सबंधों का विरोध करने पर तीन तलाक देने का आरोप
बागपत, जून 10 -- बागपत। खेकड़ा की एक महिला ने अपने पति पर अवैध संबंधों का विरोध करने पर तीन तलाक देने और घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कार्रवाई की मांग करते हुए एसपी से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। खेकड़ा कस्बे की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी शादी 22 साल पहले गौतम बुद्ध नगर निवासी मनीष पुत्र हक्कमअली से हुई थी। शादी के शुरुआती सात साल तक सब ठीक रहा। महिला का आरोप है कि इसके बाद उसके पति के छोटे भाई की पत्नी के साथ अवैध संबंध बन गए। जब पीड़िता ने इन अवैध संबंधों का विरोध किया, तो उसके साथ कई बार मारपीट की गई। उसने 15 साल तक परिवार बचाने की उम्मीद में यह सब सहा। पीड़िता के अनुसार, स्थिति तब बिगड़ गई जब उसने अपने पति को आपत्तिजनक हालत में अपनी भाभी के साथ पकड़ा। इस घटना के बाद महिला ने कड़ा विरोध किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.