पलामू, अप्रैल 19 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चैनपुर थाना क्षेत्र के सलतुआ गांव निवासी सुरूजमल साव ने अपनी जमीन पर अवैध रूप से सड़क निर्माण कराने का आरोप लगाते हुए अंचल अधिकारी से कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने लिखित आवेदन देते हुए बताया कि सलतुआ गांव के रकबा करीब 8.53 एकड़ जमीन पर उनका दखल-कब्जा है, जो सरकारी अभिलेखों में दर्ज है। आवेदन में कहा गया है कि 18 अप्रैल की सुबह गांव के ही कुछ लोगों ने कथित रूप से उनकी जमीन पर जबरन सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट और धमकी दी। आरोपियों ने खुलेआम कहा कि वे किसी से नहीं डरते और काम जारी रखेंगे। यह भी पढ़ें- पैमाइश के बाद बनी बाउंड्री तोड़ी सुरूजमल साव ने आरोप लगाया कि जमीन पर अवैध अतिक्रमण कर जबरन रास्ता बनाया जा रहा है, जिससे परिवार में भय और तनाव का मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.