हाथरस, अप्रैल 6 -- हाथरस। सट्टे की खाईबाड़ी करते व्यक्ति व सट्टा लगाते लोगों का वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो सदर कोतवाली क्षेत्र के लाला के नगला का बताया जा रहा है। वीडियो में कुछ लोग सट्टा लगाने के लिए आए हुए दिखाई दे रहे हैं। हाथों में रूपए लेकर यह लोग सट्टा लगा रहे हैं। वहीं, एक व्यक्ति बैठा हुआ है जो सट्टे की खाईबाड़ी करता दिख रहा है। यह पेन व नोटबुक पर कुछ नोट करता हुआ भी दिखाई दे रहा है। इस व्यक्ति के हाथों में रूपए भी दिखाई दे रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...