अवैध संबंध में बाधा बने दिव्यांग पति की पत्नी ने ही कराई थी हत्या
समस्तीपुर, मई 13 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र के रतवारा चौर स्थित बंद चिमनी के निकट से पुलिस ने 6 मई को बरामद शव मामले का बुधवार को उद्भेदन कर लिया है। सप्ताह भर के अंदर ही इस मामले का खुलासा हो गया। पत्नी ने ही पति की हत्या करवाकर इसे सड़क दुर्घटना का रंग देने में लगी हुई थी। थाना क्षेत्र के लदौरा निवासी पूर्व दफादार रामफल सिंह के पुत्र मृतक देवेंद्र कुमार की पत्नी शीला देवी, ध्रुवगामा गांव के अरुण कुमार झा एवं जटमलपुर के मोहन झा ने मिलकर षड्यंत्र के तहत घटना को अंजाम दिया। हत्या की घटना को वाहन दुर्घटना का रूप देने का प्रयास भी किया गया। मृतक के शरीर पर गाड़ी के निशान भी पाए गए थे। वैसे गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।
पत्नी ने दो साल पूर्व कर ली थी दूसरी शादी पुलिस ने बताया कि मृतक देवेंद्र कुमार की पत्नी शीला देवी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.