एक संवाददाता, अगस्त 1 -- बिहार के बेगूसराय से अवैध संबंध में एक महिला के साथ 'तालिबानी सजा' का शर्मनाक मामला सामने आया है। जिले के बलिया में कथित तौर पर प्रेमी के साथ पकड़े जाने पर एक महिला को सरेआम थूक चटवाया गया। इसका वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। हालांकि, हिन्दुस्तान इसकी पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो कुछ लोग महिला के साथ दुर्व्यवहार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। मामला अवैध संबंध और दुराचार से जुड़ा बताया जा रहा है। यह घटना बलिया नगर परिषद क्षेत्र के एक मोहल्ले की है। वायरल वीडियो के आधार पर कहा जा रहा है कि कुछ लोगों ने पहले महिला को जमीन पर थूकवाया और फिर उसे चटवाया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चा चल रही है। रिपोर्ट्स में बताया गया कि कथित तौर पर महिला को एक युवक के स...