शामली, फरवरी 19 -- कैराना के खुरगान गांव में तीन दिन पहले हुई संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत का पुलिस ने सनसीनखेज खुलासा किया है। एसपी के मुताबिक ससुर ने ही अवैध संबंध बनाने का विरोध करने पर पुत्रवधु की गला घोटकर हत्या की थी। वारदात को अंजाम देने में मृतका का पति भी शामिल था। हत्या से पहले ससुर ने पुत्रवधु को विश्वास में लेने के लिए उसे पूर्व प्रेमी से मिलने की छूट भी दी थी। फिर प्रेमी से संबंधों के आधार पर ब्लैक मेल कर उससे संबंध बनाने का प्रयास किया था। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए लाठी में तार बांधकर कमरे के अंदर की कुंडी लगा दी थी। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि कैराना में पुलिस ने मृतका मशकुरा के परिजनों की तहरीर पर दहेज हत्या में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने हत्या के मामले में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.