पाकुड़, जुलाई 12 -- हिरणपुर (पाकुड़), एक संवाददाता हिरणपुर थाना क्षेत्र के तुरसाडीह निवासी किशोर की हत्या गला दबाकर कर दी गयी। किशोर का शव हड़माडंगाल पोखरा के समीप से शुक्रवार की सुबह बरामद हुआ। किशोर की पहचान तुरसाडीह गांव निवासी अर्जुन यादव के पुत्र रूपेश यादव (17) के रूप में हुई है। रूपेश यादव हाइवा का खलासी था। पुलिस ने इस मामले में एमहेश यादव और उसकी पत्नी रीता देवी को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में जो बात सामने आई है, उसके अनुसार वारदात से पहले रीता देवी ने रूपेश को फोन कर अपने घर बुलाया था। जब युवक उसके घर गया तो महिला का पति सोया हुआ था। इसके बाद रीता व रूपेश एक अलग कमरे में चले गए। इस बीच महेश यादव की नींद खुल गई तो रूपेश और रीता को एक साथ देख आगबबूला हो गया। इसके बाद उसने रूपेश को तालाब किनारे ले जाकर गमछे से गला दबाकर उसकी हत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.