अवैध संबंध के शक में युवक की हुई थी हत्या
सोनभद्र, जून 11 -- सोनभद्र, संवाददाता। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के मूर्ता गांव में पुलिया के नीचे युवक के मिले शव मामले में पुलिस ने आरोपी को 48 घंटे में गिरफ्तार कर गुरुवार को इसका खुलासा किया। मृतक और आरोपी की पत्नी के बीच कथित अवैध संबंधों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में आरोपी ने योजनाबद्ध तरीके से युवक को बुलाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू और मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। चुर्क पुलिस लाइन सभागार में गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार और दुद्धी सीओ राजेश कुमार राय ने मामले का खुलासा किया।
घटनाक्रम की जानकारी उन्होंने बताया कि 9 जून को महुअरिया निवासी जय सिंह ने अपने भाई समासिंह गोंड़ की हत्या किए जाने की सूचना देते हुए थाना दुद्धी में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.