जमशेदपुर, जून 10 -- परसुडीह थाना क्षेत्र के करनडीह लाइन टोला में मंगलवार देर रात अवैध संबंध के शक में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय मोहन सोरेन के रूप में हुई है। वह पेशे से कान्वाई चालक था और मूल रूप से ओडिशा का रहने वाला था। उसके परिजन सुंदरनगर के नया बस्ती क्षेत्र में रहते हैं। बताया जाता है कि मोहन का करनडीह निवासी राजू मुर्मू के घर अक्सर आना-जाना था। वह राजू की पत्नी सविता मुर्मू को अपनी मुंहबोली मामी कहता था, लेकिन राजू को दोनों के संबंधों पर संदेह था, जिससे घर में अक्सर विवाद होता रहता था।

घटना का विवरण जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात मोहन सोरेन राजू मुर्मू के घर पहुंचा था। इसी दौरान अवैध संबंध के शक को लेकर रा...