मोतिहारी, अप्रैल 13 -- रक्सौल,एक संवाददाता। नेपाल के वीरगंज में एक पुलिस जवान की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिला पुलिस कार्यालय पर्सा की प्रारंभिक जांच के मुताबिक, यह हत्या विवाहेतर प्रेम संबंधों (अवैध संबंध) के शक के कारण की गई है। मृतक की पहचान पर्सा के कालिकामाई गांउपालिका- वार्ड 1 मुडली निवासी 28 वर्षीय विकास चौरसिया के रूप में हुई है, जो जिला पुलिस कार्यालय सप्तरी में कार्यरत थे। यह वारदात रविवार देर शाम वीरगंज-11 रानीघाट स्थित भारतीय दूतावास के पीछे फिरोज मियां के घर में हुई। यहां रौतहट जिले के माधवनारायण नगरपालिका-1 निवासी संतोष साह अपनी पत्नी सोनी कुमारी साह के साथ किराए के कमरे पर रहता था। परसा जिला के एसपी सुदीपराज पाठक के अनुसार, पुलिस जवान विकास चौरसिया और सोनी के बीच कथित तौर पर प्रेम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.