हिन्दुस्तान टीम, सितम्बर 30 -- यूपी के बदायूं में पति की बर्बरता ने हर किसी को सन्न कर दिया। अवैध संबंधों के शक में पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। महिला के हाथ, गले और कान के पास कुल्हाड़ी के निशान मिले हैं। वारदात के बाद आरोपी भागने लगा तो परिवार के लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को बुलाकर सौंप दिया। महिला के भाई की शिकायत पर आरोपी पति समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कुल्हाड़ी से काटकर पत्नी की हत्या मामला उसहैत थाना क्षेत्र की कटरा सहादतगंज चौकी क्षेत्र के गांव बीहट का है। आशीष सिंह पुत्र दुर्गापाल सिंह और मोहिनी के बीच अवैध संबंधों को लेकर हुई कहासुनी हो गई। इसपर आशीष ने आपा खो दिया और कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या कर दी। आशीष के पिता दुर्गेश ने बताया कि वह घटना के समय घर पर नहीं थे। घर पहुं...