वाराणसी, मई 1 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। औरंगाबाद (लक्सा) में ब्यूटिशियन महिला मित्र 35 वर्षीय पूनम शर्मा की हत्या के पीछे अवैध संबंध को लेकर शक था। लक्सा पुलिस ने आरोपी 50 वर्षीय मनोज शर्मा को शुक्रवार को हरिश्चंद्र घाट के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी ने बताया कि मना करने के बाद भी पूनम अक्सर किसी से फोन पर बात करती थी। एसीपी दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने अपने कार्यालय में घटना का खुलासा किया। बताया कि आरोपी मनोज शर्मा और पूनम के बीच 15 साल का अंतर था। वह अपने जैतपुरा के डिहिया निवासी पति किसन प्रसाद विश्वकर्मा एवं दो बच्चों को छोड़कर 2021 से मनोज शर्मा के साथ रहती थी। ब्यूटिशियन होने के कारण अक्सर ही पूनम को दूसरी जगह जाना पड़ता था। पूछताछ में आरोपी मनोज शर्मा ने बताया कि पूनम अक्सर दो लोगों से फोन पर ज्यादा बात करती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.