लातेहार, दिसम्बर 18 -- चंदवा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बेलवाही जंगल में मिले राजमिस्त्री गोपी गंझू के संदेहास्पद शव मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी महेंद्र गंझू, निवासी भंडारगढ़ा (चंदवा) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामले का खुलासा मृतक की पत्नी रतनी देवी द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर हुआ। आवेदन मिलने के बाद चंदवा पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। जांच के क्रम में मृतक की प्रेमिका मुनिया देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान कई अहम तथ्य सामने आए, जिससे हत्या के पीछे अवैध संबंध का मामला उजागर हुआ। पुलिसिया जांच में यह स्पष्ट हुआ कि मुनिया देवी के पति महेंद्र गंझू ने अवैध संबंध के चलते गोपी गंझू की हत्या की। साक्ष्यों और बयान के आधार पर पुलिस न...