देवघर, जून 24 -- सारठ, प्रतिनिधि। सारठ थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को ग्रामीणों ने एक युवक व एक महिला को अवैध संबंध के आरोप में पकड़कर मारपीट करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। बताया गया कि मंगलवार सुबह महिला के परिजनों ने गांव के ही एक युवक को महिला के घर में घुसे रहने का आरोप लगाकर दोनों कमरे में बंद कर दिया। उसी बीच किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची, तब तक ग्रामीणों ने युवक की जमकर धुनाई कर निर्वस्त्र कर दिया। उसके बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर आरोपी युवक व महिला को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर थाना पहुंचाया। यह भी पढ़ें- प्रेम-प्रसंग में युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस ने कराया मुक्त वहीं देर शाम तक महिला द्वारा किसी प्रकार का कोई शिकायत नहीं मिलने की बात कही जा रही थी। समाचार लिखे जाने तक युवक...