अवैध संबंध का विरोध करने पर पति को पीटा
बरेली, जून 29 -- आंवला। नगर के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट, लूटपाट और धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पीड़ित का आरोप है कि उसकी शादी डेढ़ वर्ष पूर्व बिलारी की एक महिला से हुई थी, जिसका किसी अन्य युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। विरोध करने पर पत्नी ने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी और मार्च माह में घर से 50 हजार रुपये व जेवरात लेकर मायके चली गई। पीड़ित का आरोप है कि कुछ दिन पहले उसके ससुरालियों व अन्य रिश्तेदारों ने उसके घर आकर उसके और उसकी बहन के साथ मारपीट व अश्लील हरकतें कीं। साथ ही घर से 40 हजार रुपये व सोने की अंगूठी भी लूट ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.