रांची, जून 25 -- रांची पुलिस की टीम ने तुपुदाना ओपी क्षेत्र के सोहराई पहाड़ के पास तीन दिन पहले महिला के साथ गैंगरेप कर हत्या करने के मामले की गुत्थी सुलझा ली है। इस हत्या की पूरी साजिश मृतका की पड़ोसी अरगोड़ा पिपरटोली निवासी संध्या कुमारी ने एक महीने पहले रची थी। मृतक महिला के पति के साथ आरोपी संध्या कुमारी के साथ अवैध संबंध था, जिसका मृतक महिला विरोध कर रही थी। इसी कारण संध्या कुमारी ने अपने भाई के साथ मिलकर महिला की हत्या करायी। आरोपी संध्या ने महिला की हत्या करने के लिए अपराधियों को 50 हजार रुपए की सुपारी दी थी। इसका खुलासा रांची पुलिस की जांच में हुआ। एसएसपी राकेश रंजन की ओर से हटिया डीएसपी नीरज कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस की स्पेशल टीम ने साजिशकर्ता संध्या समेत चार को गिरफ्तार कर लिया है।दशमफॉल घूमाने के बहाने ले गया तुपुदाना सा...