निज संवाददाता, अक्टूबर 6 -- बिहार के जहानाबाद जिले में एक बीवी ने अपने भाई और अन्य रिश्तेदारों के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या करवा दी। दरअसल जिले में मखदुमपुर थाना क्षेत्र के कचनावा में शनिवार की रात कमलेश कुमार नामक युवक की लोहे के रॉड से मारकर हत्या की गयी थी। जिसका उद्भेदन पुलिस के द्वारा पुलिस 24 घंटे के अंदर कर दिया गया। एसपी कोटा किरण के द्वारा मखदुमपुर थाने में सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना की जानकारी दी। हत्या की पूरी साजिश उसकी पत्नी के द्वारा की गई थी। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी, साला सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी अपराधी गया जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने इस दौरान हत्या में प्रयोग किए गए एक नुकीला रड, दो मोटरसाइकिल, 8 मोबाइल जब्त किया। एसपी ने बताया कि पुलिस को रविवार की सुबह हत्या की सूचना मि...