पीलीभीत, मई 7 -- पूरनपुर/माधोटांडा। दस दिन पहले माधोटांडा रोड के किनारे खंडहर में एक युवक का शव मिलने के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी दंपति को गिरफ्तार किया है। गांव की महिला से गुरबाज के अवैध संबंध थे। महिला के विरोध पर गुरबाज ने उसके अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इस पर महिला ने अपने पति के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गए। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपी महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव बसंतपुर नौनेर के रहने वाले गुरबाज सिंह 22 अप्रैल को पूरनपुर जाने की बात कह कर अपने घर से निकले थे। यह भी पढ़ें- अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी पर की गई थी गुरबाज की हत्या 26 अप्रैल को गुरबाज सिंह का शव माधोटांडा रोड पर गांव तकिया दिनारपुर के पास खंडहर में पड़ा मिला था। पुलिस ने...