रामपुर, जून 17 -- सैदनगर। अजीमनगर थाना क्षेत्र में अवैध संबंधों के चलते सिर पर ईंट मार कर युवक की हत्या की गई थी। हत्या के बाद आरोपियों ने मृतक के शव को 200 मीटर दूर खेत में फेंक दिया था। परिजनों की तहरीर पर मंगलवार को तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबिक, तीसरे आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मालूम हो कि सोमवार को मुरादाबाद जनपद के गांव दयानाथपुर थाना छजलैट निवासी मनोज पुत्र धर्म सिंह उम्र 26 वर्ष का शव खंडिया गांव के पास एक खेत में पड़ा मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया था। यह भी पढ़ें- अवैध संबंधों में सिर पर ईंट मारकर की थी युवक की हत्या पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की हत्या सिर पर भारी चीज के लगने से होने की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर मा...