फतेहपुर, मार्च 24 -- फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार देर शाम अवैध संबंधों में एक महिला की पड़ोसी युवक ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हत्या की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस के साथ सीओ, एएसपी और एसपी ने भी घटनास्थल पर पहुंच जांच की। आरोपी फरार है। जिसकी तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं। गांव निवासी एक युवक की 32 वर्षीय पत्नी का गांव के ही सोनू यादव से अवैध संबंध था। महिला का पति मुम्बई में रहकर एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। चार दिन पूर्व पति वापस गांव लौटा था। बताया जा रहा है कि महिला ने सोनू यादव से अब संबंध नहीं रखने की बात कह दी थी। जिसके बाद से आरोपी परेशान रहने लगा था। मंगलवार शाम महिला घर से खेतों की ओर चारा लेने गई। इसी दौरान आरोपी सोनू यादव भी पहुंच गया। दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके ब...