अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या
हरदोई, अप्रैल 10 -- बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र के गांव गनीपुर में पति ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। गुरुवार रात करीब 11 बजे गांव निवासी जितेंद्र घर लौटा तो उसकी पत्नी गुड़िया मोबाइल पर वीडियो कॉल कर रही थी। पूछताछ पर पत्नी के संतोषजनक जवाब न देने पर दोनों में विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि गुस्से में आकर जितेंद्र ने डंडे से पत्नी की पिटाई शुरू कर दी और सिर पर जोरदार हमला कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी स्वयं उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम ले गया, जहां डॉ. लियाकत अली ने गुड़िया को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के चार छोटे बच्चे हैं, जिनमें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.