बरेली, अप्रैल 26 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। रामगंगानगर में निर्माणाधीन मकान की चौकीदारी कर रहे युवक की हत्या के मामले में पुलिस खुलासे के करीब पहुंच चुकी है। उसकी हत्या अवैध संबंधों के शक में की गई थी। जल्दी ही पुलिस पूरे मामले का खुलासा कर देगी। बता दें कि बिथरी चैनपुर की रामगंगानगर कॉलोनी में लक्ष्मीकांत के निर्माणाधीन मकान की चौकीदारी करने वाले उनके रिश्ते के साले शाहजहांपुर में थाना जलालाबाद के गांव बिरियारारा निवासी 45 वर्षीय अनिल कुमार शव गुरुवार सुबह मकान के पास ही मिला था। पहले तो इसे छत से गिरने के कारण मौत बताया गया लेकिन पोस्टमार्टम में हत्या की बात सामने आने पर अनिल के बेटे जीतेश ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू की तो सामने आया कि अवैध संबंधों के शक में दो व्यक्तियों ने अनिल की हत्...