बुलंदशहर, मई 27 -- UP News: यूपी के बुलंदशहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां कोतवाली खुर्जा नगर की जंक्शन रिपोर्टिंग चौकी क्षेत्र के गांव आसफपुर में पति ने अवैध संबंध के शक में पत्नी की गला घोटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने अपने पिता को सूचना देकर बताया कि उसने पत्नी को मार दिया है। पिता ने पुलिस को सूचना दी तो हड़कंप मच गया। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। गांव आसफपुर का रहने वाला रविंद्र दिल्ली में एक दुकान पर कारीगर है। उसकी शादी हजरतपुर की रहने वाली 25 वर्षीय शिवानी के साथ पांच साल पहले हुई थी। वह पत्नी के साथ गांव में माता-पिता से कुछ दूरी पर अलग घर में रहता है। वह दिल्ली से अक्सर अपने गांव में आता रहता है। दो दिन पूर्व वह दिल्ली से गांव आया था। बताया गया है कि सोमवार रात किसी युवक के साथ उसने अपनी पत्नी को देख लिय...