कानपुर, मार्च 10 -- सरसौल। महाराजपुर के एक गांव निवासी महिला का आरोप है कि उसके पति के अवैध संबंध पड़ोस की एक युवती से हैं। सोमवार रात पति को युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा तो विरोध किया। पीड़िता का आरोप है कि अवैध संबंध का विरोध करने पर पति, ससुर व पति के मित्र ने मारपीट की। पीड़िता ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। पुलिस जांच कर रही है। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया शिकायत मिली होगी तो जांच करा कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...