बरेली, मई 27 -- अवैध संबंधों के चलते पति और ससुराल वालों ने विवाहिता से अस्पताल में मारपीट की। इस मामले में सात आरोपियों पर थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट लिखाई गई है। बदायूं में उघैती क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बताया कि उसके देवर बरेली के सुशील अस्पताल में भर्ती थे। रविवार को वह अस्पताल भर्ती देवर को देखने गई तो पति वहां कुछ लड़कियों के साथ बैठे थे, जिनसे उनके अवैध संबंध हैं। उन्होंने इस पर आपत्ति जताई तो पति, सास, देवर और अन्य लोगों ने उनसे मारपीट की। सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार करके घायल कर दिया। उनका आरोप है कि शादी में थार समेत 70 लाख रुपये का खर्च करने के बावजूद ससुराल वाले उन्हें प्रताड़ित करते हैं। उनकी तहरीर पर थाना प्रेमनगर में पति समेत सात आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...