बरेली, दिसम्बर 20 -- भमोरा। 21 दिन पहले पत्नी की हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी ने बताया कि उसने पत्नी के किसी व्यक्ति से अवैध संबंध होने के कारण उसकी पिटाई कर तेजाब पिला दिया था, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 29 नवंबर को थाना फतेहगंज पूर्वी के गांव बाकरगंज के किशनपाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि उसने सात वर्ष पूर्व अपनी बेटी शीतल देवी की शादी की थी। उसकी बेटी के पति व ससुरालियों ने दहेज के लिए बेटी से मारपीट कर तेजाब पिला दिया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। शुक्रवार को पुलिस ने मृतका के पति सुनील सागर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह पत्नी बच्चों के साथ नोएडा में रहकर मजदूरी करता था, तभी पत्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.