मैनपुरी, फरवरी 16 -- अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं हुई और पति के अवैध संबंधों का विरोध किया गया तो ससुराल में विवाहिता को प्रताड़ित किया गया। उसे मारपीट करके ससुराल से निकाल दिया गया। इतना ही नहीं अब पति पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। घटना की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम रठेरा निवासी शिखा पुत्री ज्ञान सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी कि 18 फरवरी 2024 को उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। उसे जानकारी हुई कि उसके पति के कई अन्य लड़कियों के साथ संबंध हैं। जब उसने विरोध किया तो पति तथा ससुरालीजनों ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की और तीन मई को ससुराल से निकाल दिया। इसके बाद उसका पति कार सवार युवकों के साथ उसके घर आया और जान से मारने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.