फरीदाबाद, मई 1 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। फरीदाबाद पुलिस ने बल्लभगढ़ की आदर्श सब्जी मंडी में मिले महिला के शव की गुत्थी सुलझा दिया है। महिला की हत्या कर शव को फेंका गया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक यह मामला 22 अप्रैल का है, जब पुलिस को मंडी क्षेत्र में एक महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत आंतरिक चोटों के कारण होना सामने आया, जिसके बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया। पुलिस चौकी बल्लभगढ़ और अपराध शाखा की टीम ने जांच के दौरान महिला की पहचान फिरोजा उर्फ आरती उर्फ कल्लो 45 वर्ष निवासी पश्चिम बंगाल के रूप में की। यह भी पढ़ें- 9 साल बड़ी महिला से थे अवैध संबंध, करती थी पैसों की डिमांड; हरियाणा में हुए हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई जांच में सामने आया कि वह पिछले कई...