अवैध संचालिक अल्ट्रासाउंड सील करें
पलामू, सितम्बर 17 -- मेदिनीनग। उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में पीसी पीएनडीटी एक्ट के तहत जिले में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। बैठक में जिले में संचालित एवं पंजीकृत अल्ट्रासाउंड क्लीनिकों की स्थिति, निरीक्षण तथा एक्ट के अनुपालन की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को सभी अल्ट्रासाउंड क्लीनिकों की लगातार जांच एवं औचक छापेमारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन, बिना पंजीकरण संचालन अथवा पीसीपीएनडीटी एक्ट के प्रावधानों का अनुपालन नहीं पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई करते हुए जरूरत पड़ने पर अल्ट्रासाउंड मशीन/केंद्र को सील किया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.