अवैध शीशम लकड़ी से लदा ट्रैक्टर-झांगा पकड़ा, तस्करों में हड़कंप
बलरामपुर, जुलाई 1 -- हर्रैया सतघरवा, संवाददाता। सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग की बरहवा रेंज की वन विभाग टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत गुलरिहा हिसामपुर गांव के पश्चिम क्षेत्र से अवैध शीशम की लकड़ी से लदे एक ट्रैक्टर-झांगा को पकड़ लिया। जांच के दौरान एक वाहन पर करीब 20 बोटा शीशम की लकड़ी लदी मिली है। चालक व मौके पर मौजूद लोग लकड़ी के परिवहन से संबंधित कोई वैध अभिलेख अथवा वन विभाग का परमिट नहीं दिखा सके। पकड़ी गई अवैध शीशम से लदे ट्रैक्टर-झांगा को वन विभाग ने लकड़ियों सहित कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय पहुंचाया। वहां पर पूरी खेप को सीज कर वन संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई। विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय वन माफियाओं और लकड़ी तस्करों में हड़कंप मच गया है। बताया जाता है कि बरहवा रेंज के ग्रामीण इलाकों में लंबे सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.