एटा, सितम्बर 7 -- एटा, जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं अवैध शस्त्र रखने एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए जिला प्रशासन सख्त कदम उठा रहा है। इसी क्रम में डीएम अरविन्द सिंह ने शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत सात अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोजन स्वीकृति आदेश जारी किया है।डीएम ने संबंधित प्रकरणों का परीक्षण एवं अभिलेखों का अवलोकन करने के बाद थाना कोतवाली देहात के 01, थाना निधौली कलां के 02, थाना मारहरा के 02, कोतवाली नगर के 01 तथा थाना अलीगंज के 01 अभियुक्त के विरुद्ध अभियोजन स्वीकृति प्रदान की है। अभियोजन स्वीकृति का उद्देश्य संबंधित अभियुक्तों के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत विधिसम्मत कठोर वैधानिक कार्यवाही को आगे बढ़ाना है। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवैध शस्त्र ए...