अवैध शस्त्र फैक्ट्री में हिस्ट्रीशीटर दो दोस्तों को दस-दस साल कैद
अमरोहा, जुलाई 11 -- अवैध शस्त्र फैक्ट्री का संचालन करने वाले हिस्ट्रीशीटर दो दोस्तों को अदालत ने दस-दस साल कैद की सजा सुनाई। दोषियों पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। मुकदमे में दोनों जमानत पर थे, अदालत से सजा सुनाए जाने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। मामला सैदनगली थाना क्षेत्र से संबंधित था। घटना 17 मार्च 2021 थी। ग्राम पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस उस वक्त सक्रिय थी। अपराधियों व संदिग्धों की धरपकड़ के लिए जगह-जगह चेकिंग चल रही थी। इसी क्रम में थाने में तैनात तत्कालीन दरोगा प्रवीण कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। उसी दौरान मुखबिर ने उन्हें सूचना दी थी कि कस्बा ढक्का के जंगल में एक खंडहरनुमा मकान के अंदर अवैध रूप से तमंचे बनाए जा रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत ही बताए गए स्थान की घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.