फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 28 -- फर्रुखाबाद। कायमगंज कोतवाली पुलिस की टीम ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। देशी रायफल, पिस्टल के साथ तमंचे बरामद किए गए हैं। शस्त्र बनाने के उपकरण भी पाये गये हैं। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि कलाखेल मोहल्ला निवासी तारिक खान, मुख्तयार खान के अलावा असद निवासी कलाखेल को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से 1 देशी रायफल, 1 देशी बंदूक, देशी पिस्टल के अलावा 7 तमंचे, 70 देशी अवैध कारतूस पुन: भरे हुये, 20 जिंदा कारतूस, 17 देशी कारतूस भरे हुये, 4 जिंदा कारतूस 32 बोर बरामद किए गए हैं। उन्होने बताया कि अपराधियों के खिलाफ पुलिस टीम का अभियान इसी तरह से बराबर जारी रहेगा। वार्ता के समय सीओ कायमगंज राजेश द्विवेदी मौजूद रहे। अवैध शस्त्र फैक्ट्री के संचालन में पकड़े गये आरोपितों ने अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.