अमरोहा, जुलाई 1 -- रजबपुर पुलिस ने गांव कालाखेड़ा के पास एक खंडहर में चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से आठ देसी बने-अधबने तमंचे, तीन कारतूस सहित हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। हालांकि, घेराबंदी के दौरान आरोपी का एक साथी पुलिस को चकमा देकर मौके से भागने में कामयाब रहा। एसपी लखन सिंह यादव ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अवैध शस्त्र फैक्ट्री पकड़े जाने का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि सोमवार रात गश्त के दौरान थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र के गांव कालाखेड़ा के पास एक खंडहरनुमा मकान में अवैध तमंचे बनाने का काम चल रहा है। जिसे गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष विकास सहरावत ने एसओजी व सर्विलांस टीम को साथ लेकर तुरंत बताए गए स्थान की घेराबंदी कर ली। मौके से गांव ...