अवैध शस्त्र तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, 14 तमंचे बरामद
शामली, अगस्त 23 -- एसओजी टीम और थाना आदर्श मंडी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध शस्त्रों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 14 अवैध तमंचे बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार गिरोह का नेटवर्क आसपास के क्षेत्रों में अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त में सक्रिय था। रविवार को शामली पुलिस लाईन में पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसपी एनपी सिंह ने बताया कि रविवार को चेकिंग के दौरान गोहरनी पुल के नीचे रेलवे लाइन के पास से तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उनके पास से 10 तमंचे 315 बोर और चार तमंचे 32 बोर बरामद हुए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना आदर्श मंडी में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आरिस उर्फ बच्ची पुत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.